Sarkari Result Tools

New Rules Update 2023 : 1 अप्रैल से ये नियम बदले, जानले नये नियम वर्ण होगा भारी नुकसान

New Rules Update 2023 : 1 अप्रैल से ये नियम बदले, जानले नये नियम वर्ण होगा भारी नुकसान

वित्तीय वर्ष के अंतिम माह में आपको कई महत्वपूर्ण कार्य निपटाने होंगे। क्योंकि नए वित्तीय वर्ष में कई नियम बदले जाते हैं। इसलिए यदि कोई महत्वपूर्ण कार्य अटका हुआ है तो उसे 31 मार्च से पहले ही पूरा कर लें। क्योंकि यदि आपने समय रहते इन महत्वपूर्ण कार्यों को नहीं निपटाया तो आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। हर महीने की शुरुआत की तरह अप्रैल में भी कई नए नियम (नए नियम 1 अप्रैल 2023 से) लागू होने जा रहे हैं। 1 अप्रैल से होने जा रहे इन बदलावों के बारे में जानना आपके लिए बेहद जरूरी है।

New Rules Update 2023 : 1 अप्रैल से ये नियम बदले, जानले नये नियम वर्ण होगा भारी नुकसान
1 April New Rules 2023

पेट्रोल-डीजल और गैस के दाम बढ़ सकते हैं

सरकारी तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को पेट्रोल-डीजल से लेकर गैस सिलेंडर के नए रेट जारी करती हैं। मार्च में एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में 50 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई थी। इसके साथ ही कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 350 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। अगले महीने एक बार फिर गैस की कीमतों में बदलाव हो सकता है।

अप्रैल में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक (Bank Holidays In April 2023)

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा अप्रैल 2023 में बैंक अवकाश की सूची जारी की गई है। जिसके मुताबिक अप्रैल 2023 में कुल 15 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं. अगले महीने अलग-अलग राज्यों में साप्ताहिक अवकाश और त्योहारों के कारण 15 दिनों तक बैंक अवकाश रहेगा. अगर बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है तो उसे जल्द से जल्द निपटा लें। अगर शुरू हो गई बैंक की छुट्टियां तो नहीं कर पाएंगे ये जरूरी काम

पैन-आधार को 31 मार्च से पहले लिंक कराना अनिवार्य है

अगर आपका पैन कार्ड अब तक आधार से लिंक नहीं हुआ है तो तुरंत कर लें। क्योंकि पैन कार्ड को आधार से लिंक करने की आखिरी तारीख 31 मार्च 2023 है। इसलिए 31 मार्च से पहले अगर आप अपने पैन कार्ड को आधार से लिंक (Pan Aadhaar link) नहीं कराते हैं तो आपका पैन कार्ड निष्क्रिय हो जाएगा। यदि ऐसा होता है तो आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य अटक सकता है।

सोने के आभूषणों की बिक्री के नियमों में बदलाव

अगला महीना सोना खरीदने वालों के लिए भी अहम है। उपभोक्ता मंत्रालय 1 अप्रैल से सोने के आभूषणों की बिक्री के नियमों में बदलाव कर रहा है। नए नियम के मुताबिक 31 मार्च 2023 के बाद चार अंकों वाले हॉलमार्क यूनिक आइडेंटिफिकेशन (एचयूआईडी) वाले आभूषणों की बिक्री नहीं की जा सकेगी। 1 अप्रैल 2023 से सिर्फ छह अंकों की हॉलमार्क वाली ज्वैलरी की बिक्री होगी।